UP Budget Session 2023: दिवंगत सदस्यों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। आज विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज दिवंगत विधानसभा सदस्यों को सदन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।  

गौरतलब है कि कल बजट सत्र की शुरुआत काफी हंगामाखेज हुई थी। विपक्ष ने विधानभवन के गेट पर धरना दिया था और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान जबरदस्त नारेबाजी की गयी थी। बजट सत्र में कल 22 फरवरी को यूपी सरकार अपना बजट पेश करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की तरफ से पौने सात लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा।   

ये भी पढ़ें -UP में NIA की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स और आर्म्स डीलिंग कनेक्शन में की गई छापेमारी  

संबंधित समाचार