UKPSC: 23 से 26 फरवरी को होने वाली PCS MAINS EXAM में शामिल अभ्यर्थियों को बसों में नहीं देना होगा किराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बस का किराये से छूट मिलेगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 से 26 फरवरी को होगी। यह आदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह छूट अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। 

आपको बता दें कि बीते 12 फरवरी को भी राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल परीक्षा में भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को मुफ्त बस की सुविधा दी गई थी। जिसमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया था।

पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाक के माध्यम से अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे। 

संबंधित समाचार