हल्द्वानी: मटरगली में अवैध अतिक्रमण पर चला हथौड़ा, आठ दुकानें ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजूल की जमीन पर बने व्यायामशाला में खड़ी कर दी गईं थी दुकानें, जालसाजों ने करोड़ों के किए गए वारे-न्यारे

1958 में स्थापित व्यायामशाला में 2018 में खड़ी की गईं दुकानें जनहित व्यायामशाला समिति के पूर्व सचिव की रिट पर कार्रवाई

हल्द्वानी, अमृत विचार। मटरगली में नजूल की भूमि पर बनी व्यायाशाला में करोड़ों के वारे-न्यारे कर दुकानें खड़ी कर दी गईं और मंगलवार को करीब चार साल बाद आठ दुकानों को हथौड़े और ड्रिल मशीन के जरिये ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते लोग विरोध भी नहीं कर सके। करीब 60 साल पुरानी इस व्यायामशाला की जनहित व्यायामशाला समिति के पूर्व सचिव की रिट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।   

बता दें कि मामले में निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले दो बार नोटिस जारी किया गया था। जवाब नही मिलने पर टीम ने 2 अगस्त 2022 को अवैध रूप से बनी आठ दुकानों को सील कर दिया था। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण और नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मटर गली पहुंची और व्यायामशाला की जमीन पर अवैध रूप से बनीं आठ दुकानों के ध्वस्त कर दिया।

व्यायामशाला में अवैध रूप से बनी दुकानों को लेकर व्यायामशाला समिति के पूर्व सचिव मंगत राम गुप्ता ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। याचिका का हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नगर निगम को पक्षकार बनाने के साथ जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता ने कहा था कि हल्द्वानी मटर गली के समीप नजूल भूमि में बनी व्यायामशाला की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर वहां पर निर्माण कर लिया है।

करोड़ों की सरकारी जमीन पर स्थापित व्यायामशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना था। जिस पर कई लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया। इसके बाद बीते साल जुलाई को नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए।

नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने दो अगस्त 2022 को अवैध रूप से बनी सभी आठ दुकानों को सील कर दिया गया था। व्यायामशाला वर्ष 1958 की बताई जा रही है, जबकि इस पर अवैध निर्माण वर्ष 2018 में किया गया। 

यह भी पढ़ें: 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार