रुद्रपुर: कारोबारी ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिल्ली निवासी कारोबारी ने दबंगों पर लेनदेन को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नौवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि उसके दोस्त हिमांशु पाठक का रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी वार्ड 13 निवासी गौरव सिंह और साहिल सिंह दोनों भाइयों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप था कि 13 फरवरी को दोनों भाइयों ने पैसे लेने के बहाने घर बुलाया।

जैसे ही वह लोग दोनों भाइयों से मिलने रुद्रपुर पहुंचे तो फोन कर काशीपुर हाईवे पर बुलाया। जहां गौरव व साहिल पहले से ही 20 से 25 साथियों के साथ घात लगाए बैठे थे। जब दोस्त हिमांशु ने दोनों से पैसों को लेकर वार्ता कर इरादा भांपने पर जैसे ही कार में बैठने की कोशिश की। वैसे ही गौरव ने साथियों के साथ मिलकर उसपर तलवार, तमंचो की बट से जानलेवा हमला शुरू कर दिया।

हमले में उसका दोस्त हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरव व साहिल दोनों भाईयों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार