अमरोहा : देह व्यापार कराने के आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस टीम।

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस ने नगर में देह व्यापार कराने के आरोपी की एक करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया। बुधवार को तहसीलदार सदर, अमरोहा देहात थाने की पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्की की कार्रवाई की। मोहल्ला मुल्लाना निवासी आरोपी अमीन चौधरी के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 

आरोपी कई वर्षों से देह व्यापार कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि अमीन चौधरी की एक करोड़ की संपत्ति की कुर्क की है।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गो तस्कर घायल, आरोपियों ने धनौरा में की थी गोकशी  

संबंधित समाचार