हल्द्वानी: आवारा सांड से बाइक टकराने पर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर जा रहे युवक की बाइक सांड से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी (32) सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था। राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।

मनोज के दो पुत्र भावेश जोशी (8) और गर्वित (4) हैं। मौत से पत्नी दीपा जोशी सहित परिजनों में कोहराम मचा है। मनोज पेय कंपनी कोक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। घटना के दिन वह बरेली में आयोजित कंपनी की बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहा था। मनोज के बड़े भाई हरीश जोशी पंडिताई का कार्य करते हैं। दो भाई और तीन बहनों में मनोज सबसे छोटे थे। 

संबंधित समाचार