बरेली: एक दिन पहले लगा दी ड्यूटी, फिर भी देरी से पहुंचे डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि दिव्यांगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार शासन की इस मंशा को पलीता लगा रहे हैं। सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित दिव्यांग जन कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे। यहां दिव्यांगों की जांच के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गंगवार की ड्यूटी थी, लेकिन वे काफी देरी से पहुंचे। दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पर दिव्यांगों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए एडी हेल्थ को पत्र भेजा है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को परेशानी न हो, इसके लिए एक दिन पूर्व ही डॉक्टर की ड्यूटी यहां लगाई जाती है, मगर डॉक्टर समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई को एडी हेल्थ को पत्र भेजा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: साहब वेतन दिला दो... त्योहार सही से मना सकें

 

 

संबंधित समाचार