बरेली: परीक्षा फार्म भरने के लिए देना होगा 500 रुपये विलंब शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीबीए, बीसीए और अन्य विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। हालांकि इस बार सिर्फ दो दिन का मौका दिया गया है लेकिन इसके लिए छात्रों को फार्म भरने में 500 रुपये का विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। छात्रों को 24 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरकर महाविद्यालय में जमा करना होगा। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। वर्तमान में बीएससी और एमएससी कृषि और स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसकी वजह से बुधवार को बरेली कॉलेज में कक्षाएं भी स्थगित रहीं।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं और अन्य विषम सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, परीक्षा सुधार एवं छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के फार्म 25 जनवरी से भरे जा रहे हैं। छात्रहित में परीक्षा फार्म भरने की तिथि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ विस्तारित की जाती है। छात्र 23 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म और शुल्क जमा कर सकेंगे। 24 फरवरी तक फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे और महाविद्यालयों को ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे। विश्वविद्यालय ने इससे पहले 10 फरवरी और 17 फरवरी को भी तिथि विस्तारित की थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन का रास्ता साफ, अगले महीने निर्माण शुरू होने की उम्मीद

 

 

 

संबंधित समाचार