उन्नाव: युवती का अर्द्धनग्न शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उन्नाव। उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में चारा लेने गयी युवती का अर्द्धनग्न शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी मच गयी। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती का गला उसी की लेगी से कसा और हाथ बंधे मिले हैं जिससे उसके साथ दुष्कर्म के अनुमान भी लगाए जा रहे है। 
     
जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे घर से मवेशियों के लिए चारा लेने निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तकरीबन चाची उसे खोजने निकली। खेत पहुंचने पर उसकी चप्पले व घास का ढेर पड़ा देख चाची ने उसे आवाज लगाई।

UNNAV

कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब उसने इधर उधर खोजबीन की तो बगल के सरसों के खेत में उसका शव अर्धनग्न शव देख चाची की चीख निकल गयी। चाची के मुताबिक मृतका के दोनों हाथ व गर्दन कपड़े से कसे थे। इसके बाद घटना स्थल पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ संतोष सिंह और एसओ सुरेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। 




एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना और एएसपी शशिशेखर सिंह ने भी घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके अलावा परिजनों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या की गयी है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

हर पहलू से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। वहीं सुरगकशी के लिए बुलाए गए डाग स्क्वायड का खोजी कुत्ता घटना स्थल से तकरीबन तीन सौ मीटर दूर एक बाग तक जाकर रुक गया। यह बाग गांव के राजेंद्र यादव की बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे उसी तरफ भागे होगें। 

यह भी पढ़ें:-UP विधानसभा में सपा-आरएलडी विधायकों ने किया हंगामा, 20 मिनट स्थगित की गयी कार्यवाही

संबंधित समाचार