वाह री अमेठी पुलिस... 20 साल पहले मृत व्यक्ति का कर दिया शांतिभंग में चालान
अमेठी। जिले के हाईटेक पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। अमेठी कोतवाली पुलिस ने करीब बीस साल पहले मृत हुए व्यक्ति के परिजनों को शांति भंग की नोटिस थमा दी है। 20 साल पहले मृत हुए व्यक्ति के परिजनों को पुलिस ने नोटिस थमा कर हाजिर होने का फरमान जारी किया है ।
पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है जहां मामूली विवाद को लेकर अमेठी कोतवाली पुलिस ने करीब 20 साल पहले मृत हुये ब्यक्ति बीरेंद्र को 107/116 की नोटिस भेजा है मृतक बीरेंद्र से पुलिस को शांति भंग का खतरा नजर आ रहा है। जबकि वीरेंद्र कुमार की 7 सितंबर 2002 में मृत्यु हो गई थी।
अमेठी कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते 20 साल पहले मृत्यु हुए वीरेंद्र कुमार के खिलाफ नोटिस जारी हो गई। नोटिस मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजन सोच में पड़ गए हैं कि अब वह कैसे 20 साल पहले मरे हुए व्यक्ति को कहा से कोर्ट के सामने पेश करेंगे।
वहीं पूरे मामले मे अमेठी पुलिस की लापरवाही के चलते कोई अधिकारी भी जवाब देने को तैयार नहीं है।अमेठी क्षेत्राधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन व पुलिस के सभी अधिकारियों से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब देने को तैयार नही हो रहा है।
ऐसे मे सवाल ये है कि अगर अमेठी पुलिस इसी तरह किसी निर्दोष ब्यक्ति का नाम किसी मामले मे लापरवाही करते हुए डालती है तो उसकी जिंदगी निर्दोष साबित करने में ही बीत जायेगी।
यह भी पढ़ें:-Unnao News: उन्नाव में किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर हत्या कर फेंका शव
