अधिवक्ता संघ चुनाव: जांच में अध्यक्ष पद प्रत्याशी शिवभवन का पर्चा खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अतर्रा /बांदा। अधिवक्ता संघ के नामांकन पत्रों की जांच पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवभवन कुशवाहा का पर्चा नामांकन प्रपत्र में कमियों के कारण खारिज कर दिया गया। विभिन्न अन्य पदों के प्रत्याशियों के सभी पर्चे वैध घोषित किए गये। कुशवाहा के पर्चा खारिज होने के बाद अब लोगों के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं।

अधिवक्ता संघ के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेई सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज श्रीवास्तव सुशील गुप्ता ने सभी नामांकन पत्रों की जांच अपनी टीम के साथ शुरू की, जिसमें अमर सिंह गुट के प्रत्याशी शिवभवन कुशवाहा का नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक व समर्थक के सीओपी व रजिस्ट्रेशन नंबर गलत दर्ज किये जाने पर खारिज कर दिया। 

साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष सिंह शिवनंदन यादव, महासचिव पद के प्रत्याशी बृजमोहन सिंह, अनपत सैनी, राजेंद्र कुमार जाटव, नरेंद्र कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, लखन मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन मंगल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन कुलदीप सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुनील कुमार करवरिया, रमेशचंद्र श्रीवास, वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार द्विवेदी, राजनगर, कनिष्ठ सदस्य राजाराम प्रजापति, मनीष गर्ग, अरुण कुमार वर्मा के नामांकन प्रपत्र जांच के दौरान सही पाये गये। 

अध्यक्ष पद पर कुशवाहा का पर्चा खारिज होने से अधिवक्ता संघ के चुनाव में समर्थकों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं चुनाव अधिकारी श्रीबाजपेई ने कहा कि वैधानिक तरीके से सारी कार्रवाई हो रही है बताया कि कल शुक्रवार को नाम वापसी है। बताते चलें कि लंबे समय से अधिवक्ता संघ में गुटबाजी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार जातिगत आधार पर अध्यक्ष पद में प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया। 

शोकसभा कर पूर्व प्राचार्य को दी श्रृद्धांजलि
अतर्रा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रचार्य वीरेंद्र सिंह भदौरिया की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेई ने शोकसभा का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, महासचिव मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र शुक्ला, सुशील गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, अनपत सैनी, संजय सिंह, संतोष द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, मंगल सिंह, संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 23 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार