बहराइच : सीएचसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, बेटी को गोद में लेकर पहुंची मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता आई सामने

अमृत विचार, बहराइच। राजुवापुर गांव निवासी एक महिला एंबुलेंस से बेटी को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां पर स्ट्रेचर नहीं मिला। जिस पर महिला बेटी को गोद में लेकर इलाज के लिए अस्पताल गई। काफी देर बाद इलाज शुरू हो सका।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजुवापुर निवासी ननकना देवी पत्नी ननके की 10 वर्षीय बेटी सुमन बुखार से ग्रसित है। गुरुवार को बेटी को बुखार अधिक परेशान करने लगा। जिस पर महिला ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बेटी को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर लेकर पहुंची। यहां पर काफी देर तक स्ट्रेचर नहीं मिला। जिस पर बेबस मां ने बेटी को गोद में लिया और सीएचसी के अंदर इलाज के लिए जाने लगी। जबकि अस्पताल में फार्मासिस्ट ठाकुर प्रसाद यादव, वार्ड बॉय रमेश चंद्र मौजूद रहे। डॉक्टर अब्दुल वहीद भी पहुंच गए थे। इसके बाद भी महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर अस्पताल में गई। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा को फोन लगाया गया,लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया।

बना लो वीडियो नौकरी नहीं ले सकते

महिला द्वारा अपनी बेटी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे। इस पर डॉक्टर से सवाल करते हुए वीडियो बनाया गया। वीडियो बनता देख डॉक्टर नाराज हो गए। वह बोले कि वीडियो बनाकर क्या कर सकते हो, सिर्फ ट्रांसफर ही करा सकते हो। मैं खुद यहां से जाना चाहता हूं। कोई मेरी नौकरी नहीं ले सकता है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : नए वाहनों पर वीआईपी नंबर की बुकिंग शुरू

संबंधित समाचार