Viral Video: गोरखपुर में गालियां देते हुए एक- दूसरे पर टूट पड़ीं लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे
गोरखपुर। लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो यूपी के गोरखपुर जिले के गोलघर के पास GDA टॉवर का बताया जा रहा है, जहां अचानक लड़कियों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर लोगों में हड़कंप मचा गया। हालंकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
गोरखपुर:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2023
गोरखपुर में लड़कियों के बीच हुई जमकर फाइट,
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एसपी सिटी ने दिए वीडियो के जांच का आदेश pic.twitter.com/IG6wLFay6X
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां एक दूसरे से मारपीट कर रही हैं और अपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग कर रहीं है। इस दौरान लड़कियों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ों की बरसात की। पुलिस इस वीडियों को लेकर जांच कर रही है। दोनों गुट के बीच करीब 20 मिनट तक लात-घूंसे और खूब जमकर गाली गलौच हुई है।
लड़कियां कहां की रहने वाली हैं उनके बीच मारपीट क्यों हुई इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। इस दौरान पुलिस भी थी लेकिन वो बस मूकदर्शक बनी रही। उनके बीच मारपीट क्यों हुई, यह पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो की जांच का आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-Hardoi Crime: चोरों के हौसले बुलंद, सर्राफा दुकान में सेंध लगा कर हुई लाखों की चोरी
