लखनऊ: योग गुरु बाबा रामदेव ने की CM योगी से मुलाकात, किया लखनऊ मेट्रो का सफर
अमृत विचार, लखनऊ। योग गुरू बाबा रामदेव शुक्रवार सुबह लखनऊ के गोमती नगर में नि: शुल्क योग शिविर में शामिल होने आये। वहीं बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5 कालिदास स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार की सुबह हजरतगंज स्टेशन से सचिवालय तक लखनऊ मेट्रो में सफर किया। इस यात्रा के दौरान उनके साथ लखनऊ मेट्रो के एमडी सुशील कुमार भी मौजूद थे। बाबा रामदेव इस छोटी सी यात्रा के दौरान यात्रियों से बात की और साथ में फोटो भी खिंचवाएं।
लखनऊ: योग गुरु बाबा रामदेव ने की लखनऊ मेट्रो की यात्रा, कहा- पहली बार किसी मेट्रो में कर रहा सफर@yogrishiramdev @UPGovt @lucknowmetro pic.twitter.com/pdfYPih9tP
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2023
वहीं उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार उन्होंने किसी मेट्रो में सफर किया है, उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ मेट्रो भी विदेशों जैसे ही चल रही है। जिसके बाद उन्होंने मेट्रो के एमडी सुशील कुमार के साथ हजरतगंज स्टेशन से सचिवालय तक मेट्रो में सफर किया। बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत में पहली बार मैंने किसी मेट्रो में सफर किया है, इसका सफर लोगों को करके शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना चाहिए। इसके अलावा बाबा रामदेव ने नवाबों के शहर लखनऊ की खूब जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने लखनऊ की तुलना विदेशों से कर डाली। बोला कि मैंने पहली बार मेट्रो में सफर किया। जिस तरह से विदेशों में व्यवस्था है उसी तरह लखनऊ में भी मेट्रो व्यवस्था शुरू हो गई।
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें:- Breaking News: UP की सभी जेल में Smart Watch और Smart Band पर लगी रोक
