बरेली: चार करोड़ रुपये से 25 स्कूलों के बनेंगे नए भवन, जल्द होगा टेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद के दो जूनियर और 23 प्राइमरी स्कूल के नए भवन निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन स्कूलों के भवनों और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मार्च माह में काम शुरू होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: राम बारात और शब-ए-बारात एक ही दिन, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके ओझा ने बताया कि जर्जर हो चुके सभी 25 स्कूल जर्जर हालत में थे। मौसम के लिहाज से यह अनुकूल नहीं थे। इनमें कई स्कूल भवनों की खिड़की व दरवाजे भी नहीं थे, जिससे चोरी आदि की घटनाएं अक्सर होती रहतीं थीं।

इन स्कूल भवनों की हालत इतनी ज्यादा जर्जर थी कि बारिश के दिनों में स्कूल की छत से पानी टपकता था और लिंटर गिरने की आशंका बनी रहती थी। बीते साल कंडम घोषित होने के बाद इनको ध्वस्त किया गया था। जिसके बाद स्कूलों के नए भवनों का आंकलन कर शासन को चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।

एक्सईएन के मुताबिक तीन दिन पहले शासन ने भवन निर्माण के लिए स्वीकृत चार करोड़ रुपये का बजट भेज दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर मार्च माह में निर्माण शुरू होगा और अगले वित्तीय वर्ष में इन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

संबंधित समाचार