America में अरब मूल के पहले सांसद रहे James Abourezk का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सियोक्स फॉल्स। अमेरिका में अरब मूल के पहले सांसद रहे जेम्स अबूरेज्क का शुक्रवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह साउथ डेकोटा से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रहे थे। अबूरेज्क को इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल से सियोक्स फॉल्स स्थित अपने घर लौटने के बाद जन्मदिन के दिन ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे चार्ल्स अबूरेज्क ने यह जानकारी दी। अस्पताल में रहने के दौरान उनकी पत्नी सना अबूरेज्क और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ थे। 

अबूरेज्क 1970 के दशक में अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में एक बार साउथ डेकोटा का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि वह एक बार उच्च सदन सीनेट के भी सदस्य रहे थे। अबूरेज्क भारतीय मामलों की सीनेट कमेटी के पहले अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने अमेरिकी भारतीय नीति समीक्षा आयोग के लिए सफलतापूर्वक कार्य किया।

ये भी पढ़ें:- चीन ने यूक्रेन में संघर्ष विराम का आह्वान और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का किया विरोध

संबंधित समाचार