बरेली: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, अन्य एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर शनिवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना शनिवार शाम 6:00 बजे बड़ा बाइपास के अटा के पास हुई। बताया जाता है कि फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले 30 वर्षीय संजय अपने दोस्त भुबनचंद्र निवासी गोकुलपुर परसाखेड़ा के साथ बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान अटा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसका भुबनचंद घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस और गौवंशीय तस्करों के बीच मुठभेड, सिपाही और एक गौ तस्कर घायल

संबंधित समाचार