बरेली: पंच तख्त की यात्रा कराएगी गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन, जानें कितना आएगा खर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईआरसीटीसी ने 5 से 15 अप्रैल का शेड्यूल किया निर्धारित, वेबसाइट पर बुक किया जा सकेगा टूर

बरेली, अमृत विचार। अगर कोई पंच तख्त की यात्रा पर जाना चाहता है तो आईआरसीटीसी इसके लिए बेहतर मौका देने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों को आईआरसीटीसी ने गुरु कृपा टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 5 से 15 अप्रैल तक पंच तख्त की यात्रा कराने का शेड्यूल तय किया है। बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ खाने-पीने और भ्रमण के लिए एसी बसों की भी व्यवस्था की गई है। गुरुकृपा ट्रेन की सुविधा बरेली के श्रद्धालुओं को भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, अन्य एक घायल

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 10 रात और 11 दिनों के लिए पंच तख्त की यात्रा की जाएगी। इस ट्रेन में यात्रा शुरू करने की सुविधा लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में होगी।

श्रद्धालुओं को आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, भठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में गुरुद्वारा श्री हरमंदिरजी साहिब की यात्रा कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय का भोजन, एसी/नॉन एसी होटल में रुकने और एसी/नॉन एसी बसों में स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा।

हर श्रेणी का अलग-अलग मूल्य निर्धारितऑ
कम्फर्ट श्रेणी में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 48275 रुपये प्रति व्यक्ति, दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39999 रुपये- प्रति व्यक्ति है। स्टैंडर्ड श्रेणी में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 36196 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 29999 रुपये प्रति व्यक्ति है। इकोनॉमी श्रेणी में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 24127 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 19999 रुपये प्रति व्यक्ति है।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्ले स्कूल संचालन के लिए करना होगा दो वर्षीय कोर्स, आदेश जारी

संबंधित समाचार