मध्य प्रदेश के खरगोन में जहरीला खाना खाने से 43 लोग बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 43 लोग बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विवाह समारोह शनिवार रात खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया गया था। जिला अस्पताल के डॉ बी एम चौहान ने बताया कि वहां फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद 43 लोगों को उल्टियां हुईं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को दवा दी गई। सभी खतरे से बाहर हैं। उनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक मरीज के रिश्तेदार मोहनलाल पाटीदार ने कहा कि कस्टर्ड खाने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दवा देने के बाद उन्हें राहत मिली। 

ये भी पढ़ें- PM Modi कर्नाटक में 27 फरवरी को शिवमोगा हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज