बाजपुर: बेटा नहीं मिला तो मां से लिया बदला, जानलेवा हथियारों से वार करके किया घायल
बाजपुर, अमृत विचार। एक महिला ने सात लोगों पर मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाते हुए तहरीर दी है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
रविवार की सांए टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी कमलेश पत्नी मुकेश कुमार ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग। पीड़िता कमलेश ने मारपीट के आरोप लगा तहरीर में कहा है कि देर शाम उनके वार्ड के कुछ लोगों के साथ केलाखेड़ा के लोगों द्वारा उन पर घर में सोते हुए हमला किया गया।
बताया जाता है कि कुछ लोगों का उनके बेटे से विवाद था। बेटे के नहीं मिलने पर उन्होंने कमलेश पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों द्वारा घर में घुसकर चाकू, लोहे की रॉड से सिर पर जानलेवा हमला किया तथा को बालों से पकड़कर घसीटकर ले जा रहे थे पर मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बाजपुर में भर्ती कराया गया है।
