Joseph Manu James Death : डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स का निधन, सपना रह गया अधूरा!

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। मलयालम फिल्म निर्माता जोसेफ मनु जेम्स का निधन हो गया है। 25 फरवरी जोसेफ मनु जेम्स ने आखिरी सांस ली। हैरानी की बात यह है कि वह महज 31 वर्ष के थे। जल्द ही उनकी पहली फिल्म रिलीज होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, मन जेम्स को निमोनिया हो गया था। जैसे उन्हें इस बीमारी का पता चला उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। लेकिन हेपेटाइटिस के चलते उनकी मृत्यु हो गई। बता दें, बतौर फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स डेब्यू करने जा रहे थे। उनकी पहली फिल्म नैन्सी रानी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार था। 

https://www.instagram.com/p/CpFrE-QrKtb/?utm_source=ig_web_copy_link

पहली फिल्म में मनु जेम्स के साथ काम करने वाले अजु वर्गीस ने उनके निधन केबाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वर्गीस ने लिखा, "बहुत जल्दी चला गया भाई। दुआएं।" मनु जेम्स की पहली फिल्म में अभिनय करने वाली अहाना कृष्णा ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मनु! आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

2004 में की थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत
 बता दें, फिल्ममेकर से पहले मनु जेम्स एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने 2004 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। मलयालम के अलावा कन्नड़ सिनेमा में भी अपनी मेहनत से जोसेफ मनु जेम्स ने अपनी जगह बनाई।

ये भी पढ़ें :  शाहरुख की फिल्म ‘कभी ना कभी हां’ को 29 साल पूरे, किंग खान ने कुंदन शाह को किया याद

संबंधित समाचार