केरल : राज्यपाल ने मलयालम विवि के लिए खोज समिति गठित करने के फैसले का विरोध किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद मलयालम विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए खोज समिति (सर्च कमेटी) गठित करने के केरल सरकार के फैसले पर एक और विवाद उत्पन्न हो गया है।

राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति खान ने समिति की वैधता को लेकर सवाल उठाया है। राज्य सरकार को लिखे गये एक पत्र में खान ने वाम सरकार के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

मलयालम विश्वविद्यालय मलप्पुरम जिले के तिरूर में स्थित है और इसका नाम मलयालम भाषा के विद्वान कहे जाने वाले थुनचथ एझुथाचन के नाम पर रखा गया है। कुलाधिपति के कार्यालय की ओर से कहा गया कि खान की प्रतिक्रिया तब आई जब राज्य सरकार ने बार-बार उनसे समिति के लिए दावेदार का नाम सुझाने के लिए कहा।

सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक के आधार पर समिति का गठन किया जो सरकार को विश्वविद्यालयों का कुलपति नियुक्त करने की शक्ति प्रदान करता है। हालांकि, यह विधेयक अब भी राज्यपाल के पास लंबित है जिनकी इस पर मंजूरी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें : पंजाब के तरन तारन में कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या तरन 

संबंधित समाचार