Etawah News : बस यात्रियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दिल्ली से लखनऊ बारात लेकर जा रही थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बस यात्रियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा में बस यात्रियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया। दिल्ली से लखनऊ बारात स्लीपर बस बारात लेकर जा रही थी।

इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस में  मधुमक्खियों ने  अचानक से हमला कर दिया।  जिससे करीब एक दर्जन यात्रियों को मधुमक्खियों ने काट लिया। अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में चीख पुकान मच गई। कई यात्री तो मधुमक्खियों से बचने के लिए सीट के नीचे घुस गये तो किसी ने कपड़े से अपना मुंह ढककर अपने आप को बचाया। इसके बाद भी एक दर्जन यात्रियों में किसी के नाक तो किसी के कान और किसी के गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया। 
 

स्लीपर बस दिल्ली से लखनऊ बारात लेकर जा रही थी। जैसे ही वे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 104 पर टिमरुआ कट प्वाइंट  के पास पहुंची।  बाहर से निकले  मधुमक्खियों का  एक झुंड अचानक  बस के अंदर प्रवेश कर गया। बस में आराम से बैठे  बारातियों  को जब मधुमक्खियों के हमले की जानकारी हुई तो सबकी सिटी पिट्टी गुम हो गई। सब किसी तरह से बचने की कोशिश करने लगे।

चालक ने  बस को चौपला कट प्वाइंट  से नीचे उतारा गया। यूपीडा की एंबुलेंस के सहयोग से आधा दर्जन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर मैं भेजा गया। जहां पर बाराती नोरल हसन, सिराज तनवीर, श्यान फेज, जरा फेज, अदीबा फेज को दवा दी गई।

बाकी लोग हल्के-फुल्के दर्द से कराहते हुए नजर आए। करीब तीन घंटे बस चौपला कट पर रुकी रही। बाद में सभी लोगों को एंबुलेंस से बसरेहर से चौपला कट पॉइंट पर खड़ी बस मैं छोड़ दिया गया। मधुमक्खियों के बस में अंदर घुसने से बारातीयो में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा विकास सचान ने बताया कि यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए वापस भेज दिया गया।

संबंधित समाचार