किच्छाः पूर्व विधायक को धमकी देने वाला भाजयुमो मंडल मंत्री गिरफ्तार
किच्छा, अमृत विचार। भाजपा के बूथ अध्यक्ष व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल मंत्री द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को फोन पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
दो-तीन दिन पहले राजेश शुक्ला के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया और जान से मारने और गालियां देने लगा। ग्राम बरा निवासी संजय ठाकुर ने बताया। कि बार-बार फोन आने से परेशान होकर शुक्ला ने तहरीर दी है। कॉल डिटेल निकालने के बाद आरोपी की पहचान किच्छा के बंडिया निवासी सन्नी सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर शुक्ला से नाराज चल रहा था। परिजनों के अनुसार सन्नी सिंह दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपी भाजपा का बूथ अध्यक्ष व भाजयुमो कार्यकारिणी में मंडल मंत्री भी है।
यह भी पढ़ें- टनकपुरः खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर भविष्य का सपना बुन रहे नौनिहाल
