Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में Chitrakoot से मुस्लिम दंपति को उठाया, एसओ ने मामले की जानकारी से किया इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Umesh Pal Murder Case उमेश पाल हत्याकांड में चित्रकूट से मुस्लिम दंपति को उठाया।

Umesh Pal Murder Case उमेश पाल हत्याकांड में चित्रकूट से मुस्लिम दंपति को उठाया। स्थानीय लोग जहां नाम छिपाते हुए इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं एसओ बरगढ़ ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है

चित्रकूट, अमृत विचार। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के मामले में एसटीएफ ने जिले से एक दंपति को उठाया है। स्थानीय लोग जहां नाम छिपाते हुए इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं एसओ बरगढ़ ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है।
 
बरगढ़ थानांतर्गत मुरका गांव के मजरे हथकड़िया के लोगों की मानें तो बीते दिन प्रयागराज से आई एसटीएफ की टीम ने एक गुपचुप कार्यवाही में यहां रहने वाले एजाज खान उर्फ चांद बाबू और उसकी पत्नी रहीशा बानो को हिरासत में लिया और चली गई। बताया जाता है कि एजाज खान पहले (यमुना पार) प्रयागराज में रहता था और कुछ सालों से हथकड़िया में रह रहा था। छोटा मोटा कारोबार कर वह घर चलाता था।
 
उधर, इस संबंध में जब बरगढ़ एसओ योगेश तिवारी से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में उनको कुछ पता नहीं है। माना जा रहा है कि दंपति की गिरफ्तारी प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी है। उधर, इस संबंध में कोई भी खुलकर न तो बोलने को तैयार है और न ही नाम बताकर इसकी पुष्टि करने को।

 

संबंधित समाचार