Priyanka Chopra ने की ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म The Elephant Whisperers की तारीफ, बताया कैसी है कहानी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की है। इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर में नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है।
इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है, यह कहानी दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में जो एक अप्रत्याशित तरीके से सुकून पाती है जब एक जोड़ा उसे अपनाता है। यह फिल्म गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित है। फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पेरर्स इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कारपेंट्री में नॉमिनेशन में शामिल है।
A trunk-filled with emotions!
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 28, 2023
One of the most heartwarming documentaries I've watched recently... loved it!
Big shout out to @EarthSpectrum @guneetm for brining this amazing story to life♥️@aachinjain #DouglasBlush @NetflixIndia @sikhyaent @netflix@SonyAlpha @BridgePostWorks pic.twitter.com/ebULwk97dN
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की है।उन्होंने लिखा, “भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाले डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है... बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए @अर्थस्पेकट्रम@ गुनीतमोंगा को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
ये भी पढ़ें:- फ्रिज में रखे सूप पॉट में मिला हॉन्ग-कॉन्ग की 28 साल की मॉडल का कटा हुआ सिर और पसलियां
