रुड़की: अपने पापा का मोबाइल नंबर अनजान युवक को पकड़ा कर गंगनहर में लगा दी छलांग
रुड़की, अमृत विचार। मंगलवार कोतवाली रुकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत, सोलानी पार्क के निकट एक युवती ने सड़क पर खड़े अनजान युवक को अपने पापा का नंबर देने के बाद गंगनहर में छलांग लगा दी। पास में खड़े एक युवक ने युवती को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक वह डूब चुकी थी।
युवक ने घटना क्रम बताते हुए कहा कि किशोरी ने एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा और वहां खड़े युवक को मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि इस नंबर पर फोन कर बता देना कि उनकी बेटी ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी है। युवक के प्रतिक्रिया करने तक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी।
