देहरादूनः उच्च शिक्षा हासिल करने में दून पहले स्थान पर, नैनीताल दूसरे पर, जानें सबसे निचले पायदान पर कौन- सा जिला

देहरादूनः उच्च शिक्षा हासिल करने में दून पहले स्थान पर, नैनीताल दूसरे पर, जानें सबसे निचले पायदान पर कौन- सा जिला

देहरादून, अमृत विचार। उच्च शिक्षा को लेकर सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई) ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें राज्य में उच्च शिक्षा हासिल करने में दून के युवा सबसे आगे हैं। दून के 73.36 फीसदी युवा 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए डिग्री कॉलेज जा रहे हैं। सिर्फ लगभग 27 फीसदी युवा ही 12वीं के बाद उच्च शिक्षा से दूरी बना रहे हैं।

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को सरकारी स्तर पर कॉलेजों और नए पाठ्यक्रमों को जोड़ने के लिए हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। सरकारी डिग्री कॉलेजों में रोजगारपरक शिक्षा को शुरू कर छात्रों को नए अवसर दिए जा रहे हैं। 

जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा हासिल करने में दून के युवा सबसे आगे हैं। दून के 73.36 फीसदी युवा 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए डिग्री कॉलेज जा रहे हैं। ॉ

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: नकल विरोधी कानून पर भाजयुमो की आभार रैली का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

वहीं, उच्च शिक्षा प्राप्त करने में दूसरे नंबर पर नैनीताल जनपद है। नैनीताल में 57.30 फीसदी युवा डिग्री कॉलेज जा रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा खराब हालत रुद्रप्रयाग की है। यहां मात्र 27.07 फीसदी युवा उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए डिग्री कॉलेज जा रहे हैं।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि देहरादून में उच्च शिक्षा पाने के बेहतर अवसर हैं। 10वीं और 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए दून के हायर एजुकेशन सेंटर, इंस्टीट्यूट अगर युवाओं को यहीं रोक पा रहे हैं तो यह दून की सफलता है।

पहले स्थान पर देहरादून 73.36% के साथ तो वहीं, सबसे निचले स्थान पर रुद्रप्रयाग 27.07% पर रहा।

क्रमवार में जानें जिलों की स्थिति... 

1. देहरादून             73.36%
2. नैनीताल              57.30%
3. पौड़ी गढ़वाल       56.74%
4. हरिद्वार               53.51%
5. अल्मोड़ा             48.21%
6. चंपावत               43.20%
7. ऊधमसिंह नगर    42.33%
8. उत्तरकाशी           38.48% 
9. पिथौरागढ़            36.79%
10. चमोली               35.28%
11. बागेश्वर               30.82%
12. टिहरी गढ़वाल      29.85%
13. रुद्रप्रयाग             27.07%

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पहुंचे हल्द्वानी, भाजयुमो ने फूल-मालाओं के साथ किया स्वागत