रुद्रपुर: तीन बेटियों का जन्म होने पर प्रताड़ित करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। रेशम बाड़ी निवासी विवाहिता ने तीन बेटियों को जन्म देने पर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता तयबा अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह छह साल पहले सोनू अंसारी निवासी रेशमबाड़ी के साथ हुआ था। आरोप था कि पति सोनू व अन्य ससुराली तीन बेटियों के जन्म होने पर प्रताड़ना करने लगे।
आरोप था कि ससुरालियों के अत्याचार के खिलाफ 26 फरवरी को वह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी कि ससुराली सलमान व जाबिर ने रोककर हमला कर अधमरा कर दिया। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
