लखनऊ: तीन माह से नहीं मिला मनरेगा कर्मियों को वेतन, बढ़ी मुश्किलें
लखनऊ, अमृत विचार। मनरेगा कर्मियों का कहीं तीन तो कहीं दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिन्हें त्योहार की चिंता सता रही है। हालांकि 5 मार्च को जिलों के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। लेकिन, बैंक बंद होने के कारण खातों में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
सभी जिलों में मनरेगा में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सेवकों का वेतन बकाया है। कोई तीन माह तो कोई दो माह से बकाया बता रहा है। हालांकि 5 मार्च को धनराशि जिलों को जारी की जाएगी।
लेकिन, डीएम और बीडीओ की डोंगल लगने के बाद ही कर्मियों के खातों में वेतन पहुंचेगा। जिसमें समय लगेगा और त्योहार पर बैंकें बंद रहेंगी। हालांकि इस समस्या को देखते हुए विभाग जल्द भुगतान करने की तैयारी में हैं। इस मामले पर मुख्यालय के उपायुक्त विजय चौधरी ने बताया कि भुगतान 5 मार्च से पहले करने की कोशिश कर रहे हैं।
