हल्द्वानी: होमगार्ड की मौत पर अज्ञात के खिलाफ केस

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरगलिया पुलिस ने होमगार्ड की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 पुलिस के मुताबिक हरेपुर महतोलिया निवासी होमगार्ड भाष्करानंद थुवाल (32) जिला कार्यालय में तैनात था। 28 फरवरी को ड्यूटी से लौटते समय सूर्या देवी मंदिर के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बताया कि मृतक के चाचा कैलाश चंद्र थुवाल ने तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। जल्द ही वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।