हल्द्वानी: 7 को होगा होलिका दहन और 8 को खेली जाएगी होली
हल्द्वानी, अमृत विचार। रंगों के पर्व होली को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को महिल रहा है। वहीं शुभ मुहूर्त में होलिका दहन और होली खेलने केअवसर को लेकर कई मत हैं जिसे दूर करने के लिए लिए शहर निवासी ज्योतिषाचार्य डा.मंजू जोशी और पंडित मनोज जोशी का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में की जाए तो सबसे शुभ होता है।
इस दौरान भद्रा मुख को त्याग करके रात के समय होलिका दहन करना शुभ होता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को है और 8 मार्च को होली खेली जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर होगी और इसका समापन 07 मार्च को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल का समय 06 मार्च को शाम 04 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 07 मार्च को सुबह 05 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।
ऐसे करें होलिका दहन
हल्द्वानी। होलिका दहन के दिन होली की पूजा के बाद जल अर्पित करें इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार अपने घर के किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से होलिका की अग्नि प्रज्वलित करवाएं। होलिका की अग्नि में फसल सेंके और मुमकिन हो तो इसे अगले दिन सपरिवार ग्रहण अवश्य करें।
कहा जाता है होलिका दहन के दिन किया जाने वाला यह उपाय जो कोई भी व्यक्ति करता है उसके जीवन में निराशा और दुख का साया नहीं आता है। साथ ही उस व्यक्ति के परिवार के सभी लोग हमेशा रोगों से मुक्त स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीते हैं। होलीकाष्टमी से रंग भरी होली तक मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे (27 फरवरी 2023 से 8 मार्च तक) परंतु होलाष्टक के दौरान किए गए जप, तप, हवन का विशेष महत्व होता है।
