गदरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में पड़ोस के घर में जाकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक स्वार के ग्राम दड़ियाल का मूल निवासी बताया जा रहा हैं जो कि गदरपुर में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। जिसको लेकर परिवार में अक्सर कलह होता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 से सटी मझराशिला ग्राम को जाने वाली नहर किनारे स्थित एक कॉलोनी में किराये पर रह रहे दड़ियाल स्वार निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह ने पड़ोसियों के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरविंदर यहां अपनी पत्नी रितु व तीन बच्चों के साथ किराये पर रहता था।

बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह सुबह तड़के अपने घर की छत पर चढ़ा और वहां से कूदकर पड़ोसी के घर में आ गया। वहां दसने किराए पर रहने वाली महिला सरसों का तेल मांगा जिस पर महिला किराने की दुकान से सामान लेने चली गई।

उसी दौरान गुरविंदर ने महिला के कमरे में घुसकर फंदा लगा लिया। महिला जब सामान लेकर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद मिला जिस पर उसने शोर किया तो आस-पड़ोस के लोगों ने आकर दरवाज़ा खोला तो गुरविंदर को फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरविंदर अपने पीछे पत्नी रितु, पुत्र जयदीप, अभीजोत, विक्रम को रोता बिलखता छोड़ गया।

पत्नी से हुआ था विवाद
गदरपुर। गुरविंदर की मौत के बाद पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरविंदर की मौत से कुछ समय पहले उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से नोकझोंक हुई थी।

संबंधित समाचार