राहतः जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों को मिलना शुरू हुआ मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण प्रभावित भवन स्वामियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा धनराशि का वितरण शुरू हो गया है। 

शुक्रवार को पुनर्वास पैकेज वितरण के तहत पहले दिन 3 प्रभावितों को 63.20 लाख रुपये की धनराशि का वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, हेल्थ चेकअप जरूरी

जिन प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरित की गई है, उनमें गांधीनगर वार्ड के प्रभावित सूबेदार मेजर (से. नि) मंगलू लाल तथा सुनील वार्ड के प्रभावित कृष्णा पंवार एवं बलदेव सिंह पंवार शामिल हैं। 

शासन के अनुसार, प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के अभिलेखों का सत्यापन एवं मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी पुनर्वास पैकेज के तहत मुआवजा धनराशि का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि पुनर्वास पैकेज नीति को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- लक्सरः पांच साल पहले युवक की हुई हत्या में 06 को उम्रकैद, 49 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार