काशीपुर: ससुराल पक्ष पर बेटे के अपहरण का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपने बड़े बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा बेटा दढ़ियाल रोड स्थित एक स्कूल में पड़ता है। शुक्रवार सुबह उसका भाई उसके बेटे को स्कूल में छोड़कर आया था।
आरोप है कि दोपहर में जब एग्जाम खत्म होने के बाद स्कूल लेने गया तो उसके ससुराल पक्ष के लोग अपहरण कर ले गए। ससुरालियों के साथ विवाद के चलते उसके छोटे पुत्र को भी ससुरालियों ने अपने पास रखा है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
