Etah NEWS : नर्स पर लगा बच्चों में संक्रमण फैलाने का आरोप, एक ही इंजेक्शन से एचआईवी पीड़ित फिर दूसरे बच्चों को दी दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा है। नर्स की यह लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर बन आई है। आरोप है कि नर्स ने एक ही इंजेक्शन से एचआईवी  (HIV) संक्रमित बच्ची समेत अन्य बच्चों को दवा देने का काम किया है। इस मामले की शिकायत एटा डीएम से भी की गई है।

दरअसल, एटा के निधौली रोड निवासी मीनाक्षी ने जिलाधिकारी को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी सात वर्ष की बेटी बीमार थी। जिसके कारण उसे वीरांगना अवन्ती बाई मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान वहां पर भर्ती बच्चों को एक ही इंजेक्शन से दवा दी जा रही थी। उस वार्ड में एक एचआईवी संक्रमित बच्ची भी भर्ती थी,उसे भी उसी इंजेक्शन से दवा दी जा रही थी। एक ही इजेक्शन से कई बच्चों को दवा दिये जाने से एचआईवी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित मां ने लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि जब इसकी शिकायत वहां के चिकित्सक से की गई, तो उन्होंने इलाज देने के बजाय, बच्ची को छुट्टी दे दी।

मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल नवनीत कुमार की माने तो इस तरह के आरोप गलत है, मरीज की मां को फोबिया की समस्या है। इस वजह से उनकों एक ही सिरिंज से दवा देने की बात लगी होगी। लेकिन प्रिसिंपल ने यह भी बात मानी है कि एक ही सिरिंज से सभी बच्चों को लगी ग्लूकोज की बोतल में दवा डाली गई है। इसके अलवा अस्पताल में लगे सीसीटीवी के जरिये पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : KGMU : मरीज का शव देने के बदले जमा कराये दस हजार, Online बिलिंग सिस्टम का खेल

संबंधित समाचार