बहराइच: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज, सीएमओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मिहींपुरवा कस्बे में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की दुकान को शनिवार को अधिकारियों की टीम ने सीज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक अल्ट्रा साउंड सेंटर कई खामियों के साथ संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने की थी।

मोतीपुर तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे में नवयुग इंटर कॉलेज के पास एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन होता है। इस सेंटर पर अवैध जांच होने के साथ अन्य कार्य हो रहे थे। सही रिपोर्ट भी लोगों को नहीं मिल रही थी। जिस पर लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह से शिकायत की थी।

सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार मिहींपुरवा डॉ. सुनील कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनुराग वर्मा, मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रोहित कुमार, मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज उमेश चन्द्र पहुंचे। सभी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया है। डॉक्टर अनुराग ने बताया की सीजर की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। सीएमओ के निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसों में युवक की मौत, मां बेटे समेत चार घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता