लखनऊ : होली में दो दिन बंद रहेगा चिड़ियाघर, सोमवार को ले सकेंगे Zoo का आनन्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर सोमवार को दर्शकों के लिए खुला रहेगा। चिड़ियाघर के निदेशक विष्णु कांत मिश्र ने बताया कि होली के मौके पर चिड़ियाघर सात और आठ मार्च (मंगलवार एवं बुधवार) पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुई सोमवार को चिड़ियाघर दर्शकों के लिए पूर्ण रूप से खोला गया है। इससे पहले चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा होली के मौके पर तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उसमें संशोधन करते हुए अब अवकाश सिर्फ दो दिन का कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : पौरुष अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार