प्रयागराज: ढाबे के अंदर शराब पीने से किया मना तो पूर्व मंत्री के पीआरओ संचालक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घाटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर स्थित पुराने बाबा ढाबा पर मारपीट का एक सीसीटीवी फूटेज सामने आया है जहां जहां पर ढाबे के अंदर शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को पीट दिया गया। ढाबा संचालक के मुताबिक मारपीट करने वाला व्यक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पीआरओ है।

ढाबा संचालक राज भूषण मिश्रा के मुताबिक मारपीट के दौरान पूर्व मंत्री के पीआरओ ने ढाबे को बम से उड़ाने तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित द्वारा घूरपुर थाने में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: तरबगंज तहसीलदार का पेशकार पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, तहसील कर्मियों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार