मुजफ्फरनगर: हर्ष फायरिंग का आरोपी युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में शादी की खुशी में गोली चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बुढाना थाना क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में गत शुक्रवार को विवाह समारोह में वीरेंद्र नामक युवक द्वारा खुशी में पिस्तौल से गोली चलाने का मामला सामने आया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद हो गई है।

ये भी पढ़ें - भारत में अवैध रूप से रहने वाले म्यांमार के नागरिक को तीन साल की कैद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज