मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने पर आप सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के मामले में लखीमपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। अरविंद गुप्ता नाम के युवक ने गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में शिकायती तहरीर दी थी जिसके बाद तहरीर के आधार पर धारा 153A. 505(2) …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के मामले में लखीमपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। अरविंद गुप्ता नाम के युवक ने गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में शिकायती तहरीर दी थी जिसके बाद तहरीर के आधार पर धारा 153A. 505(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत में अरविंद ने आप नेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने समाज को बांटने व सामाजिक समरसता बिगाड़ने के उद्देश्य से बयानबाजी की है उन्होंने इसमें राष्ट्रपति, मुखयमंत्री, विधायकों को भी नहीं छोड़ा है इन्होंने संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया है

सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर राष्ट्रपति पर टिप्पणी
शिकायतकर्ता अरविंद ने कहा कि 12 अगस्त को संजय सिंह अपने सहयोगी सभाजीत सिंह और बृजकुमारी के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इसकी रिपोर्ट 13 अगस्त को समाचार पत्रों में छपी इसमें संजय सिंह ने मुख्य आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में ब्राह्मण को चुन-चुनकर मारा जा रहा है।

ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है किसी भी ब्राह्मण से पूछ लें वह आपको मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्सा बताएगा भाजपा के 58 विधायक ब्राह्मण हैं और वो भी बहुत गुस्सा हैं उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ब्राह्मण हैं लेकिन वह आवाज नहीं उठाते डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक भी मौर्य का काम नहीं करा पाए राष्ट्रपति दलित हैं, उन्हें भी राम मंदिर शिलान्यास में नहीं बुलाया गया केवल ठाकुरों का काम हो रहा है राजभर, कुर्मी, यादव, सोनकर, निषाद, तेली, नाई आदि सरकार से नाराज हैं उन्होंने इन वर्गों से नियुक्त डीम और एसपी की संख्या भी पूछी

एसपी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, इनके सहयोगी सभाजीत सिंह के साथ 12 अगस्त 2020 को कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं मामले में वादी अरविंद कुमार गुप्ता, निवासी अलीगंज थाना गोला, द्वारा तहरीर दी गई है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है। – सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक खीरी

संबंधित समाचार