लखनऊ : भारतीय आदर्श योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगोत्सव 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वाधान में जनेश्वर मिश्रा पार्क, गोमती नगर में अर्विवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 8 मार्च को होली का पर्व होने के कारण 5 मार्च को भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को पिछले कई वर्षों से निशुल्क योगाभ्यास कराने वाली 20 महिला योग प्रशिक्षकों  एवं महिला योग साधकों को भारतीय आदर्श योग संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

महिला सम्मान कार्यक्रम में भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा, सह योग आचार्य एवं संस्थान के महासचिव राजकुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश जयसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से शोभना द्विवेदी, किरण, नीलम चौरसिया, रेनू मिश्रा, डॉली, आरती शर्मा, गीता त्रिपाठी, कविता, मधु पांडेय, रश्मि पांडेय, संतोष यादव, कल्पना, मानसी, बबीता शर्मा शामिल रहीं।

संगठन के संरक्षक एबं व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं का सम्मान जिन घरों में होता है उन घरों में ईश्वर का वास होता है। महिला सम्मान से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। जिससे एक अच्छे एवं स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।

इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने भी सभी से अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु योग  को अपनाने की अपील की तथा सह योग आचार्य राजकुमार ने भी महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के राधेश्याम चौरसिया, मोहम्मद इरफान, पंकज पांडेय, आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बिरादर ,डॉक्टर विनोद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद राय मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Holi 2023 Tips For Eye Care: होली पर अपनी त्वचा और आंखों का रखें ख्याल, केजीएमयू के डॉक्टर ने दिये टिप्स

संबंधित समाचार