6 या 7 मार्च, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ?

6 या 7 मार्च, कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ?

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार होलिका दहन को लेकर सही तिथि और मुहूर्त का वाद-विवाद चल रहा है। ज्योतिषाचार्यों के बीच होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर दो मत दिखाई दे रहे है। दरअसल, हर राज्य की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से 6 या 7 मार्च का मुहूर्त ठीक बैठ रहा है।

संस्कृत महाविद्यालय के ज्योतिषाचार्य नवीन चन्द्र जोशी के अनुसार होलिका दहन कुछ स्थानों में 6 मार्च सोमवार को होगी यद्यपि भद्रा का पुच्छ काल रात्रि 12 के बाद है। लेकिन होलिका दहन सायं काल 6:12 से 8:48 तक कर सकते हैं। कुछ स्थानों पर सूर्यास्त 6:40 में होगा वहां होलिका दहन भद्रा रहित पूर्णिमा में हो सकता है। 

वहीं ज्योतिशचार्य मंजु जोशी का कहना है कि इस शास्त्रादेश के अनुसार 7 मार्च 2023 को पूर्णिमा प्रदोष को स्पर्श नहीं कर रही है। साथ ही साढ़े तीन प्रहर पूर्णिमा व्याप्त है परंतु प्रतिपदा वृद्धिगामिनी नहीं है अर्थात प्रतिपदा का मान पूर्णिमा से अधिक नहीं है। इस कारण उत्तराखंड सहित समस्त पश्चिमी राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मुंबई आदि स्थानों में होलिका दहन दिनांक 6 मार्च 2023 को किया जाना शास्त्रों के हिसाब से शुभ माना जाएगा।

यहां भद्रा पुच्छ 6-7 की मध्य रात्रि 2:16 से 3:31 विलंब से प्राप्त होने के कारण होलिका दहन प्रदोष काल 6:21 से 8:41 के मध्य किया जाना उचित है। यहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश (गोरखपुर बनारस काशी आदि) एवं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान, ओडिशा, त्रिपुरा, नागालैंड आदि प्रदेशों में जहां दिनांक 7 मार्च 2023 को सूर्यास्त सायं 6:40 पर होगा वहां निश्चित रूप से पूर्णिमा प्रदोष काल का स्पर्श कर रही है अतः इन स्थानों पर नियमानुसार होलिका दहन 7 मार्च 2023 को ही किया जाना शास्त्र सम्मत है।

इस कारण सनातन धर्म एवं सभी तीज पर्वों में एकरूपता लाने हेतु संपूर्ण देश में होलिका दहन 7 मार्च 2023 प्रदोष काल में किया जाना चाहिए। अधिकांश उत्तर भारत में होलिका दहन 6 मार्च को प्रदोष काल में होगा लेकिन रंगभरी होली छलड़ी पर्व सभी स्थानों पर 8 मार्च को ही होगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: हमारी जिंदगी तो मटमैली हो गई है 'रंग' तो अब बस 'यादों' में है...

 

 

ताजा समाचार

जौनपुर: शार्ट सर्किट से लगी दुकान आग, पांच लाख का सामान जलकर राख
बरेली: BSP प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार-आबिद रजा का नामांकन रद्द, बसपा नेताओं ने लगाया ये आरोप, दी तहरीर
जौनपुर : जौनपुर में पसंदीदा गाने को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली
UP Board Result 2024: हाईस्कूल में 86.47, इंटरमीडिएट में 91.38 फीसदी परीक्षार्थी पास...कन्नौज का प्रदेश में हाईस्कूल में 23वां व इंटर का 21वां स्थान
UP Board Result 2024: फर्रुखाबाद में 12वीं में कल्पना राठौर व उपासना यादव ने यूपी में पाया नवां स्थान...जनपदा का नाम किया रोशन
अमरोहा में बोले राहुल गांधी- भाजपा ने जितना पैसा अमीरों को दिया, हम गरीबों को देंगे