हल्द्वानी: अलर्ट पर जिला पुलिस, काठगोदाम और बनभूलपुरा में पीएसी मुस्तैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। होली और शब-ए-रात को लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी की मौजूदगी होगी। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जमीन पर खुफिया की पैनी नजर होगी। जबकि सोशल मीडिया पर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने निगरानी शुरू कर दी है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने त्योहार पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने सर्किल के सीओ और थानाध्यक्षों को होली और शब-ए-रात के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए निर्देश किया। सुरक्षा के लिहाज से बनभूलपुरा और काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी।

इसी तरह रामनगर में भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थल नैनीताल, भीमताल, भवाली में भी सुरक्षा चुस्त रहेगी। सोशल मीडिया में धार्मिक या आपत्तिजनक पोस्ट और पोस्ट का समर्थन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बताया कि कॉर्बेट के पनियास्रोत मजार पर उर्स में मुरादाबाद, रामपुर, बिलासपुर व अन्य जगहों से सैंकड़ों लोग आते हैं। इनके प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। 

इन स्थानों पर होगा होलिका दहन
काठगोदाम: पुराना आरटीओ कमेटी, लाइन वाल्मीकि मंदिर, चांदमारी, ब्यूराखाम, नईबस्ती, रानीबाग चुंगी, अमृतपुर शिव मंदिर, दमुवाढूंगा, शीशमहल, हाइडिल गेट आदि।

लालकुआं, कालाढूंगी:  पुराना बुद्ध बाजार होली ग्राउंड, रेलवे कॉलोनी, शिव मंदिर, बंगाली कॉलोनी, काली मंदिर, 25 एकड़ कॉलोनी, नई बस्ती, हल्दूचौड़, मोतीनगर, कालाढूंगी, बैलपड़ाव, कोटाबाग, चकलुवा।

मल्लीताल, मल्लीताल, भीमताल : रामसेवक सभा, बड़ा बाजार, जय लालशाह बाजार, सूखाताल तल्लीताल मुख्य बाजार, हरिनगर, मल्लीताल गोरखपुर तिराहा, विकास भवन कॉलोनी, पंत पार्क तल्लीताल।

थाना रामनगर: पीरूमदारा, चिल्किया, मालधनचौड़, ढेला, वाल्मीकि बस्ती खताड़ी, ऊंटपड़ाव, बंबाघेर, गूलरघट्टी, भवानीगंज, ऊंटपड़ाव खताड़ी, टांडा मल्लू, सांवल्दे पूर्वी/पश्चिमी, उदयपुरी चौपड़ा, चिल्किया।

संबंधित समाचार