बहराइच: गांव की सड़कों पर पुलिस ने निकाला बाइक मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले की मुर्तिहा पुलिस ने मंगलवार को गांव की सड़कों पर पैदल और बाइक मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। साथ ही त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने आम ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। कोतवाल शशि कुमार राणा, उप निरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, एसआई मदन लाल समेत 15 पुलिस कर्मियों की टीम ने अमृतपुर, पृथ्वी पुरवा, हरखापुर, माधवापुर में पैदल मार्च किया। इसके बाद पुलिस टीम गांव की सड़कों पर बाइक मार्च करते हुए निकली। लोगों को त्योहार में सुरक्षा का अहसास कराया। कोतवाल ने कहा कि होली, शब ए बारात सभी लोग शांति पूर्वक मनाएं। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने शब-ए-बारात को लेकर जारी की एडवाइजरी, फरंगी महली ने की अपील

संबंधित समाचार