झूठी कहानी का शिकार हुआ मेरा पति ...अतीक से कोई लेनादेना नहीं, उस्मान के एनकाउंटर पर पत्नी सोहानी ने खड़े किए सवाल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

 मिथलेश त्रिपाठी/प्रयागराज। मेरे पति को पुलिस ने झूठी कहानी रचकर मारा है। मुझसे ही फोन कराकर बुलवाया और ले जाकर मार दिया। जी हां यही अल्फाज थे विजय चौधरी उर्फ उस्मान की की पत्नी सोहानी के। पुलिस मुठभेड़ में पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी फूट फूट कर रो रही थी और यही कह रही थी कि मेरे पति को कहानी रचकर मार दिया गया। 

24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के आरोप में शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस के मुताबिक  उस्मान ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाई थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। एनकाउंटर के बाद उस्मान उर्फ विजय की पत्नी सुहानी ने पुलिस पर कई सवाल खड़े किए हैं। 

156

उन्होंने न सिर्फ एनकाउंटर को फर्जी बताया है बल्कि यह भी दावा किया कि मेरे पति का अतीक से कोई ताल्लुक नहीं था। ना वो कभी मिले और ना कभी अतीक को देखा था। सुहानी ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने झूठी कहानी बनाकर मेरे पति को मारा है। हम लोगों ने उनके मुंह से कभी अतीक का नाम नहीं सुना। अगर, पुलिस के पास इस बात का कोई भी सबूत है, तो हमें दिखा दे।

परिवार ने कहा- नाम विजय तो फिर मुस्लिम कैसे ?
विजय चौधरी उर्फ उस्मान हिंदू था या मुस्लिम। उसके एनकाउंटर के बाद यह बात चर्चा में थी। पत्नी ने कहा कि एक हिंदू कभी मुस्लिम नहीं बन सकता है। इस एनकाउंटर के बाद हमें पता चला कि उनका नाम उस्मान भी है। उनके पास इस नाम की कोई आईडी , प्रमाण नहीं है। पुलिस के पास है, तो साबित कर दे।

वहीं, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि विजय चौधरी ने धर्म परिवर्तन कराया था क्या। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस सोर्स का दावा है कि विजय चौधरी को उस्मान नाम अतीक गैंग ने दिया था। हालांकि इसके बारे में उसने अपने गांव और घर में किसी से कुछ नहीं बताया था।

IO

IO
विजय चौधरी की मार्कशीट

 

पूरा गांव विजय के नाम से बुलाता था
विजय उर्फ उस्मान के परिवार वालो का कहना है, कि पूरा गांव विजय को एक ही नाम से जानता है। ये उस्मान नाम पुलिस कहां से लेकर आई है। हमें पता नहीं है। ये एनकाउंटर फर्जी है। पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार हमें टारगेट कर रही थी। रोज पुलिस की टीम घर आकर छापेमारी कर रही थी। विजय के बारे में पूछताछ करती थी। वो विजय की पहचान से जुड़े कुछ कागजात भी अपने साथ ले गई थी।

विजय के नाम पर सारे कागजात
परिवार के लोगों ने उस्मान के कुछ कागज दिखाए। जिसमें उसका नाम विजय लिखा हुआ है। पुलिस 2 भाई और पिता को घसीटते हुए ले गई। रविवार की शाम को पुलिस विजय चौधरी के पिता वीरेंद्र चौधरी, भाई विपिन चौधरी और अजय चौधरी को घर से घसीटते हुए ले गई थी। क्यों ले गई थी, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था। परिवार का कहना है कि हाईस्कूल की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट सब जगह उसका नाम विजय चौधरी लिखा है। फिर ये उस्मान कैसे हो गया।

7 थे शूटर्स, दो ढेर, 5 फरार
उमेश पाल हत्याकांड में 7 शूटर्स शामिल थे। इनमें से दो का एनकाउंटर कर दिया है। 5 की तलाश की जा रही है। इन पर पुलिस ने इनाम राशि को रविवार को बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख कर दिया था। इनके अलावा, अतीक अहमद, उसकी अशरफ पत्नी शाइस्ता परवीन, उसका भाई अशरफ और उनके बेटे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। अतीक अहमद अहमदाबाद और अशरफ बरेली की जेल में बंद है। अतीक के बेटे हत्याकांड के बाद से फरार हैं।

यह भी पढ़ें:-96 किलो से घटकर 74 Kg के हो गए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पीएम मोदी के कहने पर कम किया वजन

संबंधित समाचार