बाजपुर: पोती की मौत के बाद दादी ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। तीन दिन पहले हुए एनएच हाइवे-74 पर हुए सड़क हादसे में पोती की मौत के बाद अब घायल दादी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, जबकि दूसरी पोती का उपचार चल रहा है। मृतक बच्ची के पिता की ओर से कोतवाली में रोडवेज बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।

 ग्राम लेवड़ा कॉलोनी गुमसानी निवासी अमरजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 7 मार्च की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुख्यमार्ग पर लेवड़ा पुल के पास दोराहा साइड में उसकी माता राजकुमारी तथा दो पुत्रियां वंदना व निकिता श्री अत्रीदत्त धाम मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल जा रही थी।

इस दौरान चालक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल माता राजकुमारी को पहले रुद्रपुर व वहां से रेफर करने के बाद राममूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान राजकुमारी ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 

 

संबंधित समाचार