बरेली: डीजे बजाने को को लेकर बवाल, तीन लोगों ने युवक को जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। होली के दिन डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही तीन लोगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा। सूचना पर पुलिस गाँव पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला सीबीगंज के बंडिया गांव का है। पीड़ित अनुज ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि गांव में रंग खेलने के दौरान डीजे बज रहा था, जिस पर गांव के ही युवक डांस कर रहे थे, इसी दौरान शराब के नशे में गांव के रहने वाले जसवीर, शिवदत्त,संतोष, वेदराम वहां पहुंच गए और डीजे पर डांस को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे।

गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रांसजेंडर के नहीं बन पा रहे पहचान पत्र, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार