हरिद्वार: पतंजलि इलाज कराने पहुंचे मरीज ने छत से कूद कर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र स्थित पतंजलि वैलनेस में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने बिल्डिंग की छत से कूदकर जान दे दी है। मरीज मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, मृतक यूपी के मैनपुरी का रहने वाला 42 वर्षीय राजीव कुमार है जिसको इलाज के लिए पतंजलि वैलनेस सेंटर लाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार