प्रयागराज: High Court ने माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह पर की तल्ख टिप्पणी, बताया- देश का सबसे खूंखार गैंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह को लेकर  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि मुख्तार गैंग देश का सबसे खूंखार गिरोह है, यह गिरोह समाज के लिए खतरा है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी मुख्तार के करीबी रामू मल्लाह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान की। हाईकोर्ट ने कहा कि रामू मल्लाह मुख्तार गिरोह का सक्रिय सदस्य है, और मुख्तार गिरोह देश का सबसे खूंखार गिरोह है।

हाईकोर्ट ने रामू मल्लाह के आपराधिक इतिहास देखते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया। बता दें कि मऊ के दक्षिण टोला थाने में रामू मल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रामू मल्लाह मुख्तार गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। इसकी कई आपराधिक घटनाओं में सक्रिय भागीदारी रही है, इसी को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इंकार किया है। 

यह भी पढ़ें:-UP रोडवेज बसों ने होली पर 85 लाख लोगों को मंजिल तक पहुंचाया, 105 करोड़ रुपए की हुई इनकम

संबंधित समाचार